फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers Committee campus uproar

किसानों का समिति परिसर में हंगामा

Wed, 11 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 11 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल से गन्ना मूल्य के भुगतान को मिली धनराशि खातों में नहीं भेजे जाने से नाराज तमाम किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में काफी देर तक हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि चीनी मिल से रकम मिलने के बाद भी समिति उनके खातों में पैसा नहीं भेज रही है।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के अधिकारियों ने पांच मई को 18 से 22 फरवरी तक खरीदे गए गन्ना के मूल्य का भुगतान करने के लिए 2.14 करोड़ रुपये सहकारी गन्ना विकास समिति को दिए थे, लेकिन समिति सचिव ने यह धनराशि अभी तक किसानों के बैंक खातों में नहीं भेजा है, जिससे किसान परेशान हैं। भगतान न मिलने से नाराज तमाम किसानों ने बुधवार को समिति परिसर में काफी देर तक हंगामा किया। किसान कार्यवाहक सचिव जितेंद्र कुमार से मिलना चाहते थे लेकिन वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। हंगामा करने वालों में अतुल कुमार, हेमराज, झनकार सिंह, पोहपराम, सीताराम, सियाराम, बनवारी लाल, धर्मपाल, देवेश, सुखलाल, रामभरोसे, कमरुद्दीन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed