{"_id":"64b196aef30995580700f4b4","slug":"farmers-caught-thief-hiding-in-sugarcane-field-with-the-help-of-drone-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1089-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किसानों ने ड्रोन की मदद से पकड़ा गन्ने के खेत में छिपा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किसानों ने ड्रोन की मदद से पकड़ा गन्ने के खेत में छिपा चोर
Sat, 15 Jul 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
आरोपी चोर की पिटाई करते किसान ।
पूरनपुर। तीन पंपिंग सेट चोरी करके लखीमपुर के मोहम्मदी कस्बे में बेच कर पिकअप से लौट रहे दो चोरों को किसानों ने घेर लिया। पिकअप से कूद कर दोनों गन्ने के खेत में छिप गए। किसानों ने ड्रोन कैमरे की मदद से एक चोर को पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया, जबकि उसका साथी भाग गया। पकड़े गए चोर ने पुलिस को अपने साथियों के नाम और पंपिंग सेट बिक्री करने का ठिकाना बताया है। पुलिस टीम पंपिंग सेट बरामद करने के लिए मोहम्मदी रवाना हो गई है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया जगतपुर निवासी किसान प्रदीप सिंह, गुरवक्श सिंह और कश्मीर सिंह के खेत में लगे पंपिंग सेट बृहस्पतिवार रात चोरी हो गए थे। किसानों ने पड़ोस के एक धार्मिक स्थल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी तो रात में करीब 11:30 बजे एक पिकअप जाती दिखाई दी।
किसान शुक्रवार को पंपिंग चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने घुंघचाई थाने जा रहे थे, तभी उन्हें बंडा की ओर से वही पिकअप आती दिखाई दी। किसानोंं ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने पिकअप दौड़ा दी। किसानों ने बाइक से पीछा कर घुंघचाई में पेट्रोल पंप के समीप पिकअप रोक ली। इसके बाद पिकअप से कूदकर दो लोग गन्ने के खेत में छिप गए। पिकअप में एक पंपिंग सेट का पाइप मिलने पर किसानों ने खेत की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे की मदद से किसानों ने गन्ने के खेत में छिपे एक चोर को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। उसका साथी भाग गया। पकड़े गए चोर ने पुलिस को अपने साथियों और चोरी किए गए पंपिंग सेट मोहम्मदी में बिक्री करने की जानकारी दी। पुलिस आरोपी को साथ लेकर मोहम्मदी रवाना हो गई है। एसओ घुंघचाई मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पंपिंग सेट बरामद करने के लिए टीम मोहम्मदी भेजी है।