फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   farmer crushed to death by Sugarcane loaded truck

गन्ना लदे ट्रक से कुचलकर किसान की मौत

Wed, 03 Jan 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 03 Jan 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
farmer crushed to death by Sugarcane loaded truck
- फोटो : demo
सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में गन्ना लदे ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं, टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा के पास कॉलेज से लौट रही साइकिल सवार छात्रा ओवरलोड ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायल छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

जोगराजपुर/पूरनपुर। खुटार (शाहजहांपुर) के ग्राम हंसपुर निवासी 29 वर्षीय मंजीत सिंह खेती करते थे। बुधवार को वह कीटनाशक लेने के लिए साइकिल से जोगराजपुर गांव आए थे। दोपहर 12 बजे वापस घर जा रहे थे। दौलतपुर मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में मंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में परिवारवाले भी आ गए। मृतक के बड़े भाई गुरमीत ने शव की शिनाख्त की। एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि मृतक के भाई गुरमीत की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई गुरमीत और हरदीप हैं। मृतक अपनी मां गुरुमीत कौर के साथ रहता था। उधर, टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा के पास गन्ना लदे ट्रक की टक्कर से बुधवार दोपहर सवा 12 बजे उपाधि महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा 23 वर्षीय हुसनुमा पुत्री इकबाल घायल हो गई। कॉलेज से निकलकर छात्रा साइकिल से घर जा रही थी। कस्बा पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रक को मय चालक पकड़ लिया है। छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। कानूनी कार्रवाई के लिए सुनगढ़ी पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन


ओवरलोड, ओवरहाइट पर रोकथाम नहीं 
जोगराजपुर। क्षेत्र में विभिन्न चीनी मिलों के ग्यारह गन्ना खरीद केंद्र हैं। यहां से दिन भी गन्ना वाहनों की आवाजाही रहती है। अधिकारी भले सख्ती की बात करें, लेकिन धरातल पर ओवरहाइट और ओवरलोड गन्ना वाहनों पर शिकंजा नहीं कसा जा सका है। खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है। चेकिंग के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed