फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fanfare across the district Celebrating Diwali festival

जिले भर में धूमधाम से मना दिवाली पर्व

Thu, 12 Nov 2015 11:18 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 12 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fanfare across the district Celebrating Diwali festival

जिले भर में दीपावली पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। घरों और प्रतिष्ठानों पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर जी की पूजा अर्चना की गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही।

विज्ञापन

पर्व को लेकर बुधवार सुबह से ही तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे दिन शहर की सड़कों पर खासी चहल पहल रही। वहीं बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। रामलीला मैदान स्थित पटाखा बाजार में भी पूरे दिन गुलजार रहा। शाम होते ही पटाखों की आवाज गूंजने लगी। कुछ देर बाद ही पूरा शहर सतरंगी रोशनी से नहा उठा। घरों व प्रतिष्ठानों पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। व्यापारियों ने नए बही खाते बनाए और उनकी पूजा आदि की। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनकी सुख समृद्धि की कामना की। धुंआधार आतिशबाजी का दौर देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास से मना दिवाली का त्योहार
नगर सहित आसपास क्षेत्रों में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों व प्रतिष्ठानों मेें सजावट की। शाम को मां लक्ष्मी व भगवान गणेश का पूजन किया। आतिशबाजी का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया। देर रात तक आतिशबाजी व शुभकामनाएं देने का दौर चलता रहा। वहीं शेरपुरकलां, घुंघचाई, भगवंतापुर, अमरैयाकलां, तकिया दीनापुर, जोगराजपुर आदि क्षेत्र में भी त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शाम को घरों में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर भगवान की पूजा अर्चना की। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद आतिशबाजी का दौर भी देर रात तक चलता रहा। जिसको लेकर युवाओं व बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
बिलसंडा। पूरे क्षेत्र में दिवाली पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों विशेषकर महिलाओं व बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
दियोरिया। क्षेत्र समेत आसपास गांवों में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। घरों में सजावट की गई। लोगों ने पूजा अर्चना कर एक दूसरे को बधाई दी।
चुर्रासकतपुर। यहां भी दिवाली पर्व पूरे श्रृद्धा भाव से मनाया गया। घरों में भी सजावट की गई। लोगों ने मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की आराधना की। आतिशबाजी का भी दौर चला।
परेवावैश्य। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों पर दीपक जलाए और मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना की।

हजारा। ट्रांस शारदा क्षेत्र में भी दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के कबीरगंज, नहरोसा, शास्त्रीनगर, अयोध्यानगर, श्रीनगर आदि गांवों में काफी रौनक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed