फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Family members kept sleeping in the courtyard while thieves made off with jewelry and cash from the house.

Pilibhit News: परिजन आंगन में सोते रहे, चोर घर से समेट ले गए जेवर और नकदी

Tue, 22 Sep 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Family members kept sleeping in the courtyard while thieves made off with jewelry and cash from the house.
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के सियाबाड़ी पट्टी गांव में परिवार के लोग आंगन में सोते रहे और चोर घर के कमरे से चांदी की पायल, सोने के कुंडल, कपड़े और एक हजार रुपये नकदी समेट कर ले गए। घटना का पता सोमवार तड़के करीब दो बजे उस समय चला, जब गृहस्वामी की पत्नी दुधमुंहे बच्चे को दूध पिलाने के लिए उठी। कमरे का दरवाजा खुला और सामान बिखरा देखकर उसने पति को जगाया। गांव में एक सप्ताह के भीतर दोबारा चोरी होने से लोगों में चिंता है।
विज्ञापन

ग्राम सियाबाड़ी पट्टी निवासी संजू ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार रात 20 सितंबर को रोजाना की तरह परिजनों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय अज्ञात चोर घर में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखे संदूक को खंगाला और उसमें रखे कीमती कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि चोरी की घटना की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed