फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Family ID card scheme is failing

Pilibhit News: फैमिली आईडी कार्ड योजना तोड़ रही दम

Tue, 17 Sep 2024 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Family ID card scheme is failing
बीसलपुर। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से फैमिली आईडी कार्ड योजना दम तोड़ रही है। योजना के तहत साढ़े पांच माह में 20 हजार के सापेक्ष केवल 185 लोगों के ही कार्ड बन पाए हैं। जबकि विभाग ने 31 मार्च 2025 तक लक्ष्य हर हालत में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल में यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को क्षेत्र के सभी चिह्नित 20 हजार लोगों के फैमिली आईडी कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया था। इसके लिए उसी समय स्वास्थ्य केंद्र में एक कक्ष खोला गया, जहां पर कंप्यूटर रखा गया। साथ ही कर्मचारी भी तैनात किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के अभिलेखों के अनुसार अब तक 20 हजार के सापेक्ष मात्र 185 लोगों के ही कार्ड बन पाए हैं।
विज्ञापन

विभागीय उच्चाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारियों पर इस योजना को समय पर पूरा करने का लगातार दबाव बना रहे हैं। वहीं स्थानीय अधिकारी संबंधित कर्मचारियों पर इस संबंध में दबाव बना रहे हैं, लेकिन कार्ड बनने की गति ज्यों की त्यों ही है। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि योजना का नगर और ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। कोशिश है कि लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed