{"_id":"67266e885e7388553e0302eb","slug":"family-caught-photos-of-her-with-her-lover-when-she-proposed-the-boy-refused-to-marry-her-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124981-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परिजन ने प्रेमी के साथ पकड़े फोटो, प्रस्ताव रखा तो युवक ने किया शादी से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परिजन ने प्रेमी के साथ पकड़े फोटो, प्रस्ताव रखा तो युवक ने किया शादी से इन्कार
विज्ञापन
पूरनपुर। किशोरी के मोबाइल में प्रेमी के साथ फोटो मिलने पर परिजनों ने युवक पक्ष के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। मगर उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में घंटों समझौते की कोशिश होती रही। समझौता न होने पर किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
प्रेम-प्रसंग का मामला सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक किशोरी का गांव के युवक से छह महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर छह महीने तक उसके साथ संबंध बनाए। दोनों में अक्सर मोबाइल पर बात और मिलना-जुलना होता था।
शनिवार को किशोरी के परिजनों ने उसके मोबाइल में युवक के साथ कुछ आपत्तिजनक फोटो देख लिए। इस पर किशोरी पक्ष ने युवक पक्ष के समक्ष शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसको लेकर दोनों पक्षों में घंटों पंचायत चली। बाद में युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
किशोरी पक्ष की ओर से युवक पर छेड़खानी के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। प्रशिक्षु सीओ/एसओ सेहरामऊ उपासना पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्ष के लोग थाने पर बुलाए गए है। जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।