फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fake pesticides and fertilizers being sold at shops

Pilibhit News: दुकानों पर बिक रहा नकली कीटनाशक और खाद

Sat, 15 Jul 2023 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fake pesticides and fertilizers being sold at shops
पूरनपुर में एसडीएम राजेश शुक्ला को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
पूरनपुर। भाकियू की पंचायत में यूरिया की किल्लत, क्षेत्र में नकली कीटनाशक और खादों की बिक्री का मुद्दा उठाया गया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश शुक्ला को सौंपा गया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में हुई पंचायत में भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा ने कहा कि सहकारी समितियों पर यूरिया का टोटा है। समितियों पर यूरिया न मिलने से किसान भटक रहे है। क्षेत्र की अधिकांश निजी दुकानों पर नकली कीटनाशक दवा और खाद की बिक्री अधिकारियों की मिलीभगत से की जा रही है। छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत के बाद एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने, नकली कीटनाशक और खाद की बिक्री पर रोक लगाने, छुट्टा पशुओं से मुक्ति दिलाने, क्षेत्र में बढ़ रहीं पंपिंग सेट चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने आदि मांगे शामिल हैं। संचालन सत्यपाल वर्मा ने किया। इस दौरान वेदप्रकाश मिश्रा, रामसेवक वर्मा, ओमप्रकाश, रामचंद्र, रामस्वरूप, राजकुमार, कुलविंदर, महेंद्रपाल, प्रदीप, दाताराम, कमला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed