फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fake income certificates were made for the couple by taking Rs 5,000 each

Pilibhit News: पांच-पांच हजार रुपये लेकर दंपती के बनवा दिए फर्जी आय प्रमाण पत्र

Thu, 06 Jun 2024 03:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Fake income certificates were made for the couple by taking Rs 5,000 each
पूरनपुर। पांच-पांच हजार रुपये लेकर दंपती के फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने का मामला प्रकाश मे आया है। कोतवाली पुलिस ने थाना माधोटांडा के गांव खीरी नौबरामद निवासी रमनदीप कौर की ओर से बरेली के नकटिया निवासी गुरविंदर सिंह, पूरनपुर के गांव माधौपुर निवासी किरनदीप सिंह, जनसेवा केंद्र के संचालक शिवओम के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



रमनदीप कौर ने बताया कि उसे और उसके पति को आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। फरवरी 2023 में पति चरनजीत सिंह के साथ आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गई। इंटरनेट सेवा ठप होने से आवेदन नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस दौरान उसकी रिश्तेदार नकटिया (बरेली) निवासी गुरविंदर सिंह और साथी किरनदीप से मुलाकात हुई। दोनों ने आय प्रमाण पत्र बनवा देने का आश्वासन दिया। साथ ही आय प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर उसका और उसके पति का आधारकार्ड, वोटर आईडी और पांच-पांच हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दोनों को 25 फरवरी 2023 की तिथि के आय प्रमाण पत्र थमा दिए। आय प्रमाण पत्र शिवओम जनसेवा केंद्र, पूरनपुर की ओर से बनाए गए थे। जिन पर एसडीएम कलीनगर के डिजिटल हस्ताक्षर भी थे। रमनदीप ने बताया कि पांच नवंबर 2023 को उसने और उसके पति ने कलीनगर तहसील पहुंचकर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने के दौरान आय प्रमाण पत्र स्कैन कराए।

यहां उसे प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की जानकारी हुई। कलीनगर तहसील से जांच कराने पर भी दोनों प्रमाण पत्र फर्जी निकले। रमनदीप कौर का आरोप है कि उसने शिकायत की पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि रमनदीप कौर की ओर से गुरविंदर सिंह, किरनदीप सिंह, संचालक शिवओम के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed