{"_id":"6ac004081a7e337bbd0c6779","slug":"faisal-and-savita-triumph-in-cross-country-race-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-170149-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: क्रॉस कंट्री रेस में फैसल और सविता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: क्रॉस कंट्री रेस में फैसल और सविता ने मारी बाजी
Sat, 03 Oct 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
क्रास कंट्री रेस में शामिल बच्चे को सम्मानित करते डीएम व एसपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय और जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से पुरुष और महिला ओपन वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। नगर मजिस्ट्रेट प्यारे लाल ने नकटादाना चौराहे से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। खिलाड़ियों ने निर्धारित मार्ग पर दौड़ लगाते हुए गांधी स्टेडियम के गेट पर पहुंचकर प्रतियोगिता पूरी की।
प्रतियोगिता नकटादाना चौराहे से शुरू होकर नेहरू पार्क के सामने, ड्रमंड इंटर कॉलेज के सामने से होते हुए गौहनिया चौराहे तक पहुंची। यहां से खिलाड़ी गांधी स्टेडियम की ओर मुड़े और स्टेडियम गेट पर दौड़ का समापन हुआ। रास्ते में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना।
पुरुष ओपन वर्ग में फैसल ने पहला स्थान हासिल किया। ज्ञान प्रकाश दूसरे, पुष्पेंद्र सिंह तीसरे, विजय कुमार चौथे, अंकित कुमार पांचवें और आकाश कुमार छठे स्थान पर रहे। वहीं महिला ओपन वर्ग में सविता देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीतू गंगवार दूसरे, रूचित तीसरे, आशा चौथे, शगुल पाल पांचवें और आकृति मिश्रा छठे स्थान पर रहीं। रिधी मौर्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन पर जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका महेश कुमार, अविनाश शर्मा, पवन कुमार, बीनू गंगवार, प्रगति सिंह और दीपक कुमार बिष्ट ने निभाई।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।