{"_id":"6179955723a6886a9d1a082b","slug":"fair-in-bisalpur-from-today-to-sell-products-to-self-help-groups-pilibhit-news-bly464351632","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह को उत्पाद बेचने के लिए बीसलपुर में मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह को उत्पाद बेचने के लिए बीसलपुर में मेला आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद बेचने और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पीलीभीत में गांधी प्रेक्षागृह, बीसलपुर तथा पूरनपुर के रामलीला मैदान में दिवाली मेला लगेगा। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केबी सिंह ने बुधवार को बीसलपुर में प्रस्तावित मेले के संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा की। मेला 28 अक्तूबर को शुरू होगा। चार नवंबर तक चलेगा।
अपर जिलाधिकारी ने बुधवार दोपहर एसडीएम राकेश गुप्ता के साथ रामलीला मैदान पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नगर पालिका के कर्मचारियों को मेले के दौरान पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण लेनेेेेेेेे वाले दुकानदारों की दुकानों के स्टाल लगवाने के भी निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद मेला कमेटी के पदाधिकारियों से मेला सफल बनाने में सहयोग करने को कहा। इस मौके पर नगर पालिका के जेई मोहम्मद सलमान, कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद अकरम, सफाई निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह, कर अधीक्षक अंकित वर्मा, जलकल अधीक्षक आलिम खां, मेला कमेटी के मंत्री महेश अग्रवाल, उपसभापति विष्णु गोयल, प्रबंधक सुरेश ठेकेदार और उप प्रबंधक बिल्लू पांडेय आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।
पूरनपुर में मेले की तैयारी हुई पूरी
पूरनपुर। नगर पालिका ईओ आरके भार्गव ने बताया कि 28 अक्तूबर से रामलीला मेला मैदान में नगर पालिका की ओर से दीपावली मेला लगाया जाएगा। समापन तीन नवंबर को होगा। मेले में प्रधानमंत्री सुनिधि योजना के तहत ऋण लेने वाले छोटे व्यापारी अपनी दुकानें लगाएंगे। इसके अलावा कृषि विभाग, स्वास्थ्य, विकास गन्ना विभाग के स्टाल रहेंगे।