{"_id":"655264bde65b98b72a0c6c96","slug":"eye-doctor-not-doing-opd-for-28-days-reply-sought-pilibhit-news-c-121-sbly1029-7506-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 28 दिनों से ओपीडी नहीं कर रहे नेत्र चिकित्सक का जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 28 दिनों से ओपीडी नहीं कर रहे नेत्र चिकित्सक का जवाब-तलब
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में तैनात नेत्र चिकित्सक डॉ. विकास 28 दिनों से ओपीडी में नहीं बैठ रहे हैं। एडी हेल्थ के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ तो विभागीय अफसर भी चौंक गए। डॉ. विकास ने न तो छुट्टी ली है और न ही उनकी कहीं और ड्यूटी लगाई गई है, बावजूद इसके उन्होंने 10 अक्तूबर से ओपीडी नहीं की है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने कहा कि डॉ. विकास का जवाब-तलब किया गया है।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी है। इसकी वजह से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस के बाद भी कुछ डॉक्टर मनमानी कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के कई डॉक्टर तो निजी अस्पतालों में भी सेवाएं दे रहे हैं। कई बार शिकायतें भी हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एडी के निरीक्षण में डॉ. विकास के 28 दिन से ओपीडी में न आने का खुलासा होने पर प्राचार्य ने उनका जवाब तलब किया है।