{"_id":"643eefc8e0e6258bcf020278","slug":"expressed-displeasure-over-the-protest-against-the-murder-of-atiq-ashraf-pilibhit-news-c-4-1-130473-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अतीक-अशरफ की हत्या के विरोध पर व्यक्त की नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अतीक-अशरफ की हत्या के विरोध पर व्यक्त की नाराजगी
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर नाराजगी व्यक्त की है। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
वीडियो में अजहरी ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में विशेष समुदाय के लोगों को डराया जा रहा है। अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अतीक अपराधी था यह ठीक है लेकिन सांसद और विधायक भी रह चुका था। अपराधी को सजा देना न्यायालय का अधिकार है।
हुकूमत ने अतीक और अशरफ को मरवाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले अपने एक संबोधन में मिट्टी में मिलाने की बात भी कही थी। उन्होंने अपराधी को मिट्टी में नहीं मिलाया बल्कि प्रदेश के कानून और संविधान को मिट्टी में मिलाया है। संवाद