{"_id":"5e25ece48ebc3e4aee4334e0","slug":"exident-pilibhit-news-bly3928034149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत
विज्ञापन
बीसलपुर। बिलसंडा रोड पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर लगने से सोमवार की शाम बाइक सवार छात्र की मैात हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव कनपरी निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र सुरजीत राजपूत बीसलपुर के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। वह सोमवार की शाम बाइक से बीसलपुर आ रहा था। बाइक सुरजीत का मित्र थाना बिलंसडा क्षेत्र के ही गांव भितेरा निवासी मुनीष बख्श चला रहा था। बीसलपुर से तीन किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर में मुनीष बख्श के बिल्कुल चोट नहीं आई। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन सीएचसी आ गए थे। मृतक के पिता राधेश्याम, मां वीरवती, बड़े भाई ब्रजेश, बहन तस्मीला, पुष्पा, पूनम का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। एसएसआई पूरनचंद्र ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।