फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   exident

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Mon, 02 Dec 2019 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
exident
जहानाबाद (पीलीभीत)। पति संग बाइक से आ रही महिला पहिया गड्ढे में जाने के बाद हाईवे पर गिर गई। वह संभल पाती, इससे पहले ही ट्रक उसको कुचलकर निकल गया। महिला की मौत की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गुलड़िया भिंडारा निवासी डालचंद मजदूरी करते हैं। रविवार को पत्नी 50 वर्षीय मुन्नी देवी संग बरेली गए थे। काम निपटाकर बाइक से शाम साढ़े पांच बजे वापस घर आ रहे थे। बरेली हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में बालपुर पट्टी गांव के पास पहुंचते ही बाइक का पहिया गड्ढे में पड़ गया। झटका लगने पर पीछे बैठी मुन्नी देवी हाईवे पर गिर गईं। बाइक रोककर डालचंद उनको संभाल पाते, इससे पहले ही बरेली की तरफ से आ रहा ट्रक मुन्नी देवी को कुचलता हुआ निकल गया। पति की आंखों के सामने मुन्नी देवी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। चेकिंग के आदेश कर ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे के बाद से पति डालचंद बदहवाश दिखे। दंपती बरेली में किस काम से गए थे। पति अभी कुछ नहीं बता पा रहे थे। मृतका के दो बेटे और दो बेटी हैं। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed