फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   exident

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई दुल्हन की ममेरी बहन सहित दो की मौत

Mon, 02 Dec 2019 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
exident
पूरनपुर। दुल्हन और रिश्तेदारों की कार मैगलगंज हाईवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दुल्हन की ममेरी बहन गांव शेरपुर मकरंदपुर निवासी अमनजोत कौर (18) पुत्री गुरमेल सिंह और भतीजी गांव प्रसादपुर निवासी कोमल (4) पुत्री गुरदीप सिंह की मौत हो गई। जबकि दुल्हन गुरप्रीत कौर, उसकी मां परमजीत कौर, गुरजीत कौर, गांव कढेरचौरा निवासी रतन सिंह, प्रसादपुर निवासी राजा सिंह, दुल्हन का भाई कमलजीत सिंह (15) घायल हो गए। उनको इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया है। हादसे के बाद जनाती- बाराती अपने घरों को लौट गए। शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

हादसा शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र में पूरनपुर-मैंगलगंज हाईवे पर गांव पोखरापुर के समीप रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। घायल होने वाले पूरनपुर क्षेत्र के हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी सुखचैन सिंह की पुत्री गुरप्रीत कौर की शादी बंडा थाना क्षेत्र के कजरा कजरी गांव निवासी गगनदीप के साथ तय हुई थी। सुखचैन सिंह की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। शादी की तैयारी में उनकी पत्नी परमजीत कौर कई दिनों से जुटी थीं। रविवार को बंडा के एक बरात घर में शादी समारोह होना था। रविवार को दुल्हन और अन्य रिश्तेदारों को कार से बंडा ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद कोहराम मच गया। इसकी जानकारी पर तमाम रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed