फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Exercise teachers and instructors will teach self-defense tricks to girl students

Pilibhit News: छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे व्यायाम शिक्षक व अनुदेशक

Sun, 09 Jul 2023 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Exercise teachers and instructors will teach self-defense tricks to girl students
पीलीभीत। रानी लक्ष्मी बाई बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन हो गया। शासन के आदेश पर चलाए गए छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में खेल अनुदेशकाें व व्यायाम शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के समापन पर व्यायाम शिक्षकों व अनुदेशकों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर हाईस्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने के निर्देश शासन से मिल थे। इसके तहत जिला ग्राम विकास संस्थान में तीन जुलाई को बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत खेल अनुदेशकों एवं व्यायाम शिक्षकों को बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शासन ने शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण स्थल पर ही आवास की भी अस्थायी व्यवस्था की थी। प्रशिक्षण पूरी तरह से आवासीय रहा। प्रशिक्षण में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा की। कई प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए। छोटे-छोटे वीडियो को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाकर बालिकाओं की सुरक्षा पर तमाम टिप्स दिए गए। छह दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार शाम को किया गया। अगले प्रशिक्षण का बैच 10 जुलाई से जिला ग्राम विकास संस्थान में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण लेने वालों में जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, विभा मिश्रा, केके सिंह के अलावा अनुदेशक बीनू गंगवार, नीति जैसवार, सृष्टि, इमरान अहमद, लालता प्रसाद, नफीस अहमद, प्रमोद कुमार, कौशल कुमार सहित 50 शारीरिक शिक्षा अनुदेशक व व्यायाम शिक्षक शामिल रहे। प्रशिक्षण देने वालों में शहबाज अली और प्रांजल पांडे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed