{"_id":"661db5d46471e904aa02ced7","slug":"exams-postponed-due-to-elections-and-holidays-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114872-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चुनाव और अवकाश की वजह से परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चुनाव और अवकाश की वजह से परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के उपाधि महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे वार्षिक प्रणाली के बीए, बीकाॅम, बीएससी के परीक्षार्थियों की 18, 19 और 20 अप्रैल को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इन तिथियों पर होने वाले विषयों के प्रश्नपत्र आगे बढ़ा दिए हैं।
उपाधि कॉलेज में इस समय वार्षिक प्रणाली के तहत बीए, बीकाॅम, बीएससी, एमए और एमकॉम की परीक्षा हो रही है। उधर, जिले में 19 अप्रैल को मतदान होना है। प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा है। वहीं, 17 अप्रैल को रामनवमी का अवकाश भी है।
अवकाश और चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय ने तीन तिथियों की परीक्षाएं आगे बढ़ा दी है। अब 18, 19 और 20 अप्रैल को होने वाली परीक्षाएं अन्य तिथियों में कराई जाएंगी। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि 17 को रामनवमी का अवकाश है। 18 से 20 तक होने वाली परीक्षाएं विश्वविद्यालय ने स्थगित कर दी हैं। नया परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी नवीनतम प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस समय महाविद्यालय में बीएड की परीक्षा भी चल रही है।

बीसलपुर मैं स्टेशन के सामने अधूरी पड़ी सड़क । संवाद