{"_id":"ab78061b0807c5faa36ea04af393e2c3","slug":"exam-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने टीम के साथ परीक्षा केंद्रों पर की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने टीम के साथ परीक्षा केंद्रों पर की छापेमारी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के उपाधि महाविद्यालय, रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय व जेएमबी इंस्टीट्यूट में बृहस्पतिवार को परीक्षाएं हुई। उपाधि महाविद्यालय में द्वितीय पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष के 542 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां 13 परीक्षार्थ्यों ने परीक्षा छोड़ दी। रामलुभाई साहनी महाविद्यालय में द्वितीय पाली की हुई परीक्षा 96 परीक्षार्थी शामिल हुए। जेएमबी इंस्टीट्यूट में तीनों पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष के 213, दूसरी पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष के 214, तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष के 300 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीनों पालियों में पांच परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इधर, बुधवार शाम रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति मुशाहिद हुसैन ने टीम के साथ उपाधि महाविद्यालय व रामलुभाई साहनी महाविद्यालय में परीक्षाओं का जायजा लिया। टीम ने उपाधि महाविद्यालय में नौ कक्षों में परीक्षा का जायजा लिया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
1925 ने दी बोर्ड परीक्षा
पीलीभीत। बोर्ड परीक्षा के तहत बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में उर्दू और कृषि पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 2093 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1925 ने परीक्षा दी। पहली पाली में 168 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
1925 ने दी बोर्ड परीक्षा
पीलीभीत। बोर्ड परीक्षा के तहत बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में उर्दू और कृषि पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 2093 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1925 ने परीक्षा दी। पहली पाली में 168 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा हुई।
विज्ञापन