फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   EVMs were cheated at the last moment

ऐन वक्त पर धोखा दे गईं ईवीएम

Thu, 24 Feb 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
EVMs were cheated at the last moment
शहर के एक बूथ पर लगी लंबी कतारें। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मतदान शुरू होने के बाद कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम की दिक्कतें सामने आईं। कई जगह मतदान भी बाधित रहा। पूरनपुर के एपी इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब होने से एक घंटा मतदान बाधित रहा। कई मतदाताओं ने नाराजगी भी जताई। अधिकारियों ने मशीनें सही कराई, जिसके बाद मतदान सुचारु रूप से हो सका।
विज्ञापन

राम लुभाई कॉलेज में ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। वहीं शहर के मोहल्ला खकरा डालचंद के सिद्दीकी नेेशनल इंटर कॉलेज में दोपहर में ईवीएम की दिक्कत हुई। मतदाताओं का कहना था कि वोटिंग बहुत स्लो हो रही है। इसके चलते भीड़ ज्यादा हो रही है। हंगामा होता देख पुलिस ने समझाकर शांत कराया। पूरनपुर के एपी इंटर कॉलेज में शाम करीब साढ़े चार बजे ईवीएम खराब हो गई। मतदान बंद होने के बाद विरोध शुरू हो गया। एक घंटे बाद ईवीएम सही की जा सकीं। इस दौरान कई मतदाता बिना वोट डाले ही वापस लौट गए। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के देवरिया और रामनगर मतदान केंद्रों की ईवीएम मशीनें खराब हो गईं। हालांकि प्रशासन की तरफ से दूसरी मशीन रखकर मतदान शुरू कराया गया। इस दौरान मतदान बाधित रहा। बीसलपुर के ही गांव बुधौली, नांद, नवदिया भगत, जसोली, रौतापुर, चठिया सेवाराम, मोहम्मदपुर भजा और अमृता खास के बूथों पर ईवीएम खराब हो गईं। इसके चलते मतदान कार्य बाधित हुआ। प्रशासन ने नांद, जसोली दिवाली, और नवदिया भगत में नई मशीनें भिजवा दी, जबकि बाकी स्थानों की खराब हुई मशीनों को सही किया गया। उसके बाद मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन

यहां भी खराब हुईं ईवीएम
नहरोसा में सुबह ईवीएम खराब होने पर आधे घंटे मतदान बाधित रहा।
गांव महुआगुंदे के मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने पर करीब 20 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ।
नगर के जूनियर हाईस्कूल में भी शुरू में ईवीएम न चलने पर करीब 20 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ।
कबीरपुर कसगंजा के एक बूथ पर ईवीएम न चलने पर करीब आधा घंटे बाद मतदान शुरू हुआ।
मनहरिया के मतदान केंद्र पर ईवीएम की खराबी से आधा घंटा मतदान प्रभातिव हुआ।
गांव अजीतपुर बिल्हा में अपरान्ह करीब एक बजे अचानक ईवीएम बंद होने पर लोगों को मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा। जानकारी पर यहां दूसरी ईवीएम भेजी गई।
गजरौला में भी घंटों परेशान हुए मतदाता
गजरौला। गजरौला में भी मतदाता ईवीएम खराब होने से घंटों परेशान हुए। गजरौला कलां जूनियर हाई स्कूल में बूथ संख्या 118 पर ईवीएम में गड़बड़ी के चलते मतदान एक घंटा देरी से शुरू हो सका। तहसीलदार सदर नौ बजे मतदान केंद्र पहुंचे औ ईवीएम सही कराई। ग्राम पंचायत भूडा सरैदा मुस्तकिल प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 138 पर ईवीएम खराब हो गई और एक घंटे मतदान बाधित रहा। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव महुआ में ईवीएम मशीन खराब होने से डेढ़ घंटा देरी से मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम खराब होने से मतदाता रहे परेेेेशान
बिलसंडा। नगर के गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 417 सुबह आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। पड़ोस के कन्या पाठशाला में बूथ संख्या 423 में भी ईवीएम की दिक्कत के कारण मतदान बीस मिनट देरी से शुरू हुआ। गांव घनश्यामपुर में भी एक घंटा 50 मिनट देरी के चलते मतदान शुरू हो पाया। गांव नॉद में सुबह बूथ संख्या 247 में 57 वोट पड़ने के बाद ईवीएम खराब हो गई। 246 बूथ मशीन सुबह से शुरू हुई नहीं हुई थी जिसके चलते करीब डेढ़ घंटा मतदान नहीं हुआ। गांव करेली में सुबह आधे घंटे मतदान प्रभावित रहा। गांव ओड़ाझार में दोपहर 12 बजे मशीन की बैटरी डाउन होने की वजह से 20 मिनट मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed