{"_id":"6aa2f5582d6b2e63c4051ede","slug":"every-week-information-about-childrens-evaluation-will-have-to-be-uploaded-on-the-nipun-app-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-168473-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हर सप्ताह निपुण एप पर अपलोड करनी होगी बच्चों के मूल्यांकन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हर सप्ताह निपुण एप पर अपलोड करनी होगी बच्चों के मूल्यांकन की जानकारी
Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के लिए अब उनकी पढ़ाई का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा। निपुण भारत मिशन के तहत निपुण एप को अपग्रेड किया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार शिक्षकों को हर सप्ताह विद्यार्थियों के मूल्यांकन की जानकारी एप पर अपलोड करनी होगी। इससे बच्चों की शैक्षिक प्रगति की नियमित निगरानी हो सकेगी और कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनके सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जिले में 1495 परिषदीय स्कूल हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार निपुण भारत मिशन का उद्देश्य कक्षा के अनुरूप विद्यार्थियों में बुनियादी पढ़ने, लिखने और गणित की दक्षता विकसित करना है। इसके लिए विद्यालयों में बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब साप्ताहिक मूल्यांकन को भी इसी व्यवस्था से जोड़ दिया गया है। बीएसए रोशनी सिंह के मुताबिक शिक्षक सप्ताहभर में पढ़ाए गए पाठ, विषय और गतिविधियों के आधार पर बच्चों का मूल्यांकन करेंगे। इसमें यह देखा जाएगा कि विद्यार्थी ने संबंधित पाठ को कितना समझा और निर्धारित दक्षता हासिल की या नहीं। मूल्यांकन पूरा होने के बाद उसकी जानकारी निपुण एप पर दर्ज की जाएगी।