फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even after the waiver of Mandi fee, rice mill owners are making cuts, anger

Pilibhit News: मंडी शुल्क माफी के बाद भी चावल मिल मालिक कर रहे कटौती, रोष

Wed, 23 Oct 2024 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Even after the waiver of Mandi fee, rice mill owners are making cuts, anger
पूरनपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू पदा​धिकारी।संवाद
पूरनपुर। भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने चावल मिल मालिकों पर मुद्दत और धर्मकांटा के नाम पर धान खरीद के दौरान कटौती का आरोप लगाते हुए एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घपलेबाजी की जांच कराकर कार्रवाई कराने, पराली नष्ट करने के लिए यंत्र उपलब्ध कराने, मनरेगा मजदूरों से खेतों से पराली हटवाने की मांग की गई। ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे भाकियू नेताओं ने एसडीएम को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि चावल मिल मालिक किसानों से धान खरीद के दौरान फसल का पूरा भुगतान न कर दो से तीन फीसदी मुद्दत के नाम पर कटौती कर रहे हैं।
विज्ञापन

धर्मकांटे के नाम पर भी प्रति क्विंटल एक किलोग्राम धान की कटौती की जा रही है। इस दौरान केंद्रों पर खरीद शुरू कराने की मांग भी की गई। इसके अलावा एक मिल मालिक पर किसानों से अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में रमेश मिश्रा, सत्यपाल वर्मा, गुरदीप सिंह, घासीराम आदि शामिल रहे। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने भाकियू नेताओं को समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed