{"_id":"68f28462a41e3374aa0a11d8","slug":"even-after-the-expiry-of-the-time-period-the-panchayat-secretary-did-not-respond-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-146227-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समयावधि बीतने के बाद भी पंचायत सचिव ने नहीं दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समयावधि बीतने के बाद भी पंचायत सचिव ने नहीं दिया जवाब
Fri, 17 Oct 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। समयावधि बीतने के बाद भी पंचायत सचिव ने डीपीआरओ कार्यालय में अब तक अपना स्पष्टीकरण नहीं सौंपा है।
बीसलपुर ब्लॉक के गांव रसियाखानपुर में पिछले कई माह से सफाई कर्मी की तैनाती नहीं थी। पंचायत सचिव को जानकारी होने के बाद भी गांव में सफाई कर्मी नियुक्त कराने के लिए कोई विभागीय प्रक्रिया अमल में नहीं लाई गई। गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया। बुखार से 11 लोगों की जान चली गई और 100 से अधिक बीमार हैं। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य अफसरों ने जब गांव का निरीक्षण किया, तो गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार मिला। इसके बाद डीपीआरओ ने सफाई कर्मियों की टीम गठित कर गांव में साफ-सफाई कराई। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर समयावधि के भीतर जवाब मांगा। समयावधि बीत जाने के बाद भी पंचायत सचिव की ओर से अफसरों को जवाब नहीं दिया गया। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि पंचायत सचिव की ओर से जवाब नहीं दिया गया है। जल्द ही विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।