फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even after getting the chairman, the face of Naugawan Pakiya did not change

Pilibhit News: चेयरमैन मिलने के बाद भी नहीं बदली नौगवां पकिड़या की सूरत

Mon, 14 Aug 2023 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 14 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Even after getting the chairman, the face of Naugawan Pakiya did not change
शहर में ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे लगे नल के पास फैंली पडी गंदगी । संवाद
पीलीभीत। ग्राम पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद नौगवां पकड़िया के लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कस्बे का विकास भी बेहतर ढंग से हो सकेगा। चुनाव के बाद पहली चेयरमैन भी मिल गईं। उन्हें जिम्मेदारी संभाले तीन माह भी हो गए हैं, लेकिन हालात पहले जैसे ही हैं। मुख्य सड़क की नाली टूटी पड़ी है। सड़कों, गलियों में गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

00
नाली टूटी, गंदगी के बीच लगा है नल
नगर पंचायत में साफ-सफाई की पोल खोलने के लिए मुख्य सड़क ही काफी है। ओवरब्रिज के नीचे टूटी सड़क के गड्ढे जहां लोगों को दर्द दे रहे हैं, वहीं नाली टूटी होने से जलभराव हो रहा है। देखरेख और साफ-सफाई न होने के कारण नाली के पास ही डलावघर बन गया है। यहीं पर गंदगी के बीच सरकारी नल भी लगा है। गंदगी के कारण कोई भी यहां पानी पीना नहीं चाहता। खास बात तो यह है कि इसी सड़क से हर सोमवार को कांवड़िये गुजरते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

00
खाली पड़ी जमीन को ही बना दिया डलावघर
कस्बे के अंदर की स्थिति बेहद खराब है। नगर पंचायत से उठने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था न होने के कारण पंचायत की खाली पड़ी आबादी की के बीच की जमीन पर डलावघर बना दिया गया है। यहां रोजाना कूड़े के ढेर लगा दिए जाते हैं। बारिश में कूड़े के ढेर से उठने वाली बदबू लोगों का जीना दूभर किए है। शिकायत के बाद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोग संक्रामक रोगों की आशंका से भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पॉलिथीन और कूड़े-करकट से नाला पटा
पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था का आलम यह है नाला पट गया है। पॉलिथीन और कूड़े-करकट से पटे नाले से पानी का निकास पूरी तरह बंद हो गया है। बारिश होने पर पूरे कस्बे में जलभराव हो जाता है। पास में ही डलावघर होने के कारण गंदगी नाले में भर जाती है। अंदर नालियों का भी कुछ ऐसा ही हाल है।

शहर में ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे लगे नल के पास फैंली पडी गंदगी । संवाद

शहर में ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे लगे नल के पास फैंली पडी गंदगी । संवाद

शहर में ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे लगे नल के पास फैंली पडी गंदगी । संवाद

शहर में ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे लगे नल के पास फैंली पडी गंदगी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed