फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Erosion is fast, Dhruv Colony is just 100 meters away from Sharda River

Pilibhit News: कटान तेज, शारदा से अब ध्रुव कॉलोनी महज सौ मीटर दूर

Sat, 17 Aug 2024 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Erosion is fast, Dhruv Colony is just 100 meters away from Sharda River
गांव ध्रव कॉलोनी के समीप तेजी से भू कटान पर घरोें से समान ले जाते ग्रामीण।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा नदी तेजी से कटान करती हुई ध्रुव कॉलोनी की आबादी से सौ मीटर दूर रह गई है। ऐसे में लोगों ने कॉलोनी को खाली करना शुरू कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य साधनों से सामान ऊंचे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। कटान और बाढ़ रोकने के लिए 18 करोड़ रुपये से हुए बचाव कार्य भी क्षेत्र को कटान से नहीं बचा पाए हैं।
विज्ञापन


गांव खिरकिया बरगदिया, नहरोसा, राणा प्रतापनगर, सिद्धनगर के समीप शारदा नदी कई दिनों से तेजी से भू कटान कर रही है। बृहस्पतिवार को गांव खिरकिया बरगदिया के गुरदेव सिंह की डेढ़ एकड़, कश्मीर सिंह की दो एकड़, दलविंदर सिंह की डेढ़ एकड़, जहरुल की एक एकड़, हरमीत की दो एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई। विरोध मेें खिरकिया बरगदिया में लोगों ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नदी कटान करते हुए ध्रुव कॉलोनी से मात्र सौ मीटर दूरी पर पहुंच गई। जिससे कॉलोनी के लोगों में खलबली मच गई। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तीन दिन पहले तहसीलदार मौके पर गए थे। इधर, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कटान की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- चंदिया हजारा में 12 एकड़ जमीन पर खड़ी फसलें नदी में समाई

पूरनपुर। नदी ने शुक्रवार को चंदिया हजारा के समीप भी तेजी से कटान शुरू कर दिया। प्रधान वासुदेव कुंडू ने एसडीएम को पत्र भेजकर जानकारी दी है। शुक्रवार को गांव निवासी आशा लता मंडल की तीन, नारायण टिकेदार की तीन, गणेश पांडेय की तीन और वीरू विश्वास की तीन एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई। दिनेश मंडल की जमीन पर भी नदी ने कटान शुरू कर दिया।


बाढ़ पीड़ितों को अब तक नहीं मिली सहायता किट

पूरनपुर। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने एसडीएम को भेजे पत्र में बाढ़ पीडि़तों को अब तक राहत सामग्री किट न मिलने की जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत के 22 परिवारों में 450 को राहत किट दी गई। 900 परिवारों को मात्र परवल के कट्टे दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed