{"_id":"5f51316f8ebc3e54be3bf4e7","slug":"entrance-exam-pilibhit-news-bly418553294","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के बीच उपाधि महाविद्यालय में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के बीच उपाधि महाविद्यालय में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना काल के बीच उपाधि महाविद्यालय में बृहस्पतिवार से स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए 30 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के निर्देश पर शहर के उपाधि महाविद्यालय में बीए की 640 सीट, बीएससी की 320 और बीकॉम की 160 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू कर दी गई। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रवेश के लिए अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था कराई गई। प्रवेश समन्वयक डॉ. सत्येेंद्र नारायण की देखरेख में सुबह 11 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। विद्यार्थियों ने प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर अभिलेख जमा किए। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विद्यार्थियों को बुलाया गया। शाम चार बजे तक बीएससी बायो में पांच, बीएससी मैथ में 12, बीकॉम में पांच और बीए में आठ विद्यार्थियों ने दाखिले लिए।
विश्वविद्यालय के निर्देश पर स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले दिन 30 विद्यार्थियों ने दाखिले लिए हैं। कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करनेेे के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. विनय कुमार गर्ग, प्राचार्य, उपाधि महाविद्यालय