फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entering the house, two brothers raped the girl, threatened her

Pilibhit News: घर में घुसकर युवती से दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म, धमकाया

Thu, 20 Apr 2023 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Entering the house, two brothers raped the girl, threatened her
पुलिस ने एसपी के आदेश पर दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। पति की गैरमौजूदगी में दो सगे भाइयों ने घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म किया। चीखने की कोशिश पर युवती को मुंह दबा दिया। घटना की किसी को जानकारी देने या थाने जाने पर विवाहिता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना क्षेत्र के एक गांव में 15 अप्रैल की है। विवाहिता ने बताया कि उसका पति एक किसान के यहां नौकरी करता है। पति अक्सर घर से बाहर रहता है। दूसरे गांव के दो युवक कई दिनों से उसके ऊपर गलत नजर रखते थे। जब भी आरोपी रास्ते से निकलते। तब अश्लील हरकतें करते। घटना के दिन उसका पति घर में नहीं था। तब दोनों भाई उसके घर में घुस आए। शोर मचाने की कोशिश पर एक युवक ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने या थाने जाने पर उसे और उसके पति की हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि अगले दिन 16 अप्रैल को पति के साथ पूरनपुर कोतवाली आई, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, फिर एसपी से मुलाकात की। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि एसपी के आदेश पर युवती की ओर से जसवीर सिंह और सोना सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed