फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entering the farm, the tiger took away the calf, panic

फार्म में घुसकर बछड़े को उठा ले गया बाघ, दहशत

Tue, 05 Apr 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Entering the farm, the tiger took away the calf, panic
पूरनपुर। हरीपुर जंगल के समीप बाघ एक फार्म में घुसकर बछड़े को उठा ले गया। शोर-शराबे पर बाघ पास की झाड़ियों में छिप गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बछड़े के शव को फार्म हाउस से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बरामद किया। शव का पोस्टमार्टम कराकर दफन करा दिया गया। बाघ की निगरानी को टीमें लगाई गई है।बाघ की चहल कदमी से आसपास के लोग दहशत में है।
विज्ञापन

हरीपुर जंगल के समीप के गांव जटपुरा, रूदपुर और आसपास क्षेत्र के खेतों में बाघ अक्सर आ जाता है। रविवार रात जंगल से निकला बाघ गांव रूदपुर में संतोष कौर के फार्म हाउस में रात करीब डेढ़ बजे घुस गया। बाघ उनकी पशुशाला में बंधे बछड़े को उठा ले गया। आहट पर फार्म हाउस में मौजूद लोगों ने शोर-शराबा किया। मगर बाघ कुछ दूरी पर जाकर झाड़ियों में छिप गया। सूचना पर सोमवार को हरीपुर रेंज और वन एवं वन्य प्रभाग के रेंजर मोहम्मद अयूब के नेतृत्व में टीम फार्म हाउस पहुंची। टीम ने आसपास बाघ की तलाश की। रेंजर मोहम्मद अयूब ने बताया कि फार्म हाउस से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बछड़े का अधखाया शव मिला।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी से बछड़े के शव का पोस्टमार्टम कराकर दफन करा दिया गया। उन्होंने बताया कि बाघ की चहल कदमी आसपास क्षेत्र में ही है। उसकी निगरानी को कर्मचारी लगाए गए हैं। साथ ही आसपास के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया। रेंजर ने बताया कि फार्म हाउस के समीप खाबड़ लगाया गया है, ताकि बाघ को फंसा कर जंगल में छुुड़वाया जा सके। उधर, बाघ की चहल कदमी से आसपास के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed