{"_id":"64f629d111e0ba5907043dd7","slug":"entered-the-house-abused-the-couple-destroyed-the-crop-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3671-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसकर दंपती से गालीगलौज, फसल नष्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसकर दंपती से गालीगलौज, फसल नष्ट की
Tue, 05 Sep 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव अशोकनगर नई बस्ती निवासी धनंजय के घर में घुसकर 30 से ज्यादा महिलाओं ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इंजन में तोड़फोड़ की और फसल नष्ट कर दी। पुलिस ने एक महिला को नामजद करते हुए 30 अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना दो सितंबर की है। धनंजय ने बताया कि वह पत्नी के साथ घर में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव की चिंतामणि अपनी 30 महिला साथियों के साथ उनके घर में घुस आई। सभी ने धनंजय और उनकी पत्नी से गालीगलौज की। जान से मारने की धमकी देते हुए पंपिंग सेट का इंजन तोड़ दिया। फसल भी नष्ट कर दी। हजारा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद