{"_id":"56f28cc14f1c1b9641f14d25","slug":"energy-department-protesting-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेेबाजी
ब्यूरो/ बीसलपुर।
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अकबराबाद में आधे भाग में आठ सालों से ठप पड़ी है बिजली व्यवस्था
गांव अकबराबाद के लोगों ने आधे गांव में आठ वर्ष से ठप पड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार गांव के तमाम लोग बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते उनके गांव के आधे हिस्से की बिजली व्यवस्था पिछले आठ वर्षों से ठप पड़ी है। जिससे ग्रामीणों को इस योजना से लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों में विभाग के प्रति काफी रोष दिख रहा था। पौन घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। इस मौके पर भद्रसेन, योगेंद्र कुमार, जितेंद्र, छेदालाल, नन्हेलाल,दिनेश, अजीत, रामस्वरूप, चेतराम, छत्रपाल, विश्वपाल, नरेशपाल, अशोक और ब्रहमस्वरूप समेत तमाम ग्रामीण शामिल रहे।