फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Encroachment drive takes palce on shravasi model

श्रावस्ती मॉडल के तहत चला अतिक्रमण अभियान

Thu, 11 Jan 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Thu, 11 Jan 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
Encroachment drive takes palce on shravasi model
encrachment drive
श्रावस्ती मॉडल के तहत जिले की सभी तहसीलों में जमीनों से गुरुवार को अवैध कब्जे हटवाए गए। अलग अलग टीमों द्वारा की गई कार्रवाई में 15 एकड़ जमीन से कब्जा हटाया गया। 
विज्ञापन

जमीन एवं चकरोडों से कब्जा हटाने को नियुक्त टीम बृहस्पतिवार को एसडीएम पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में बेहरी गांव पहुंची। चार दिन पूर्व चिह्नित की गई जमीनों से कब्जा हटवाने को प्रशासन ने ट्रैक्टर चलवाकर खड़ी फसल जुतवा दी। तहसीलदार वीके त्रिवेदी ने बताया कि अभियान के दौरान 12 एकड़ जमीन से कब्जा हटवाया गया। टीम में सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल, कानूनगो ओमप्रकाश सहित कई अधिकारी कर्मचाी थे। 
विज्ञापन

बरखेड़ा। कस्बे में अवैध कब्जे को चिह्नित कर जेसीबी से तुड़वाया गया। इसके अलावा दो अन्य जगहों से भी अस्थायी कब्जे को हटाए गए। वहीं, बीसलपुर के दियोरिया में एसडीएम सूरज यादव के निर्देश पर तीन स्थानों पर अवैध कब्जे हटाए। सुबह 10 बजे नौगवां नवीनगर में शमशान घाट की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया। इसके बाद गांव खरदहाई में शमशान घाट की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करेली में गांव मोहम्मदपुर में चारागाह से अवैध कब्जा हटवाया गया। चारागाह की 14 बीघा जमीन पर मोहम्मदपुर के एक, सिधौंरा खरगपुर के दो व करेली के पांच लोगों ने कब्जा कर रखा था। प्रशासन ने जमीन पर खड़ी फसल को जुतवा दिया। 

बिलसंडा क्षेत्र में 43 एकड़ भूमि से हटाया अवैध कब्जा
 क्षेत्र में कई गांवों में गुरुवार को अवैध कब्जे से भूमि को मुक्त कराया गया। गंाव बमरोली में सीओ प्रवीण मलिक, तहसीलदार केवी सिंह और एसओ सीपी शुक्ला ने 43 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया। तहसीलदार केवी सिंह ने बताया कि गांव बमरौली में तालाव व झाबर को मिलाकर 83 एकड़ सरकारी भूमि में से करीब 43 एकड़ भूमि पर गेहूं की फसल उगाकर अवैध कब्जा किया हुआ था। पुलिस प्रशासन की मदद से अवैध कब्जे को ट्रैक्टर से खेत जोतवा दिया गया। उधर गांव करेली में 14 एकड़ चारगाह को लेागों के कब्जे से मुक्त कराया गया। गंाव नौगवां नवीनगर में लेखपाल अनिल चौधरी ने शमशान की भूमी व चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाया। 


एसडीएम ने प्रधानों से मांगा सहयोग 
श्रावस्ती मॉडल को सफल बनाने के लिए एसडीएम पुष्पा देवरार ने प्रधानों के साथ बैठक की। और टीम को सहयोग देने के लिए कहा तहसील क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान ग्राम भू प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं इसलिए उनकी जिम्मेदारी है। अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। इसके अलावा धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर हटंवाने, 28 जनवरी से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान में सहयोग करने, विशेष मतदाता पुनरीक्षण सहित बिंदुओं पर ग्राम प्रधानों से सहयोग करने की अपील की। बैठक में एडीओ पंचायत कौशलेंद्र चौहान, प्रधान योगेश्वर सिंह, भीम सिंह, वसीबुल्ला खा, हसनत खां, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed