फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Employment oriented courses can improve your future

Pilibhit News: रोजगार परक कोर्स से संवर सकता है भविष्य

Thu, 25 Sep 2025 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 25 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Employment oriented courses can improve your future
बिलसंडा। राजकीय महाविद्यालय हेमपुर में छात्र-छात्राओं ने कॅरिअर को लेकर आने वाली परेशानियां एवं शिक्षा नीति से जुड़ी समस्याएं को लेकर चर्चा की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी परेशानियों को विस्तृत रूप से रखा। साथ ही रोजगार परक कोर्स को लेकर भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर राजकीय महाविद्यालय में छात्रवृत्ति के फॉर्म भरने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान छात्र एवं छात्राओं में कॅरिअर को लेकर चर्चा शुरू हो गई। विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। इसी बीच रसायन विज्ञान की छात्रा सुजाता ने नई शिक्षा नीति को लेकर बात छेड़ दी। उन्होंने बताया की नई शिक्षा के तहत बार-बार परीक्षाएं विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं।
विज्ञापन

स्वाती ने कॅरिअर को लेकर कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा रोजगार परक कोर्स अगर महाविद्यालय में कराया जाए तो छात्र-छात्राओं का भविष्य संवर सकता है। रोजगार परक शिक्षा के तहत रेशम विभाग, मधुमक्खी पालन, कृषि, पोल्ट्री फार्म, मशरूम कोर्स आते हैं। महाविद्यालय इन कोर्सों को कराने की व्यवस्था करे तो छात्र-छात्राओं को कॅरिअर बनाने में सफलता प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान शिवानी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में मिड टर्म परीक्षा पढ़ाई को काफी प्रभावित कर रही है। शालिनी ने कहा कि पढ़ाई के बीच बार-बार परीक्षा आने से तकनीकी शिक्षा से छात्र-छात्राएं दूरी बनाने लगे हैं। चर्चा में इतिहास, जंतु विज्ञान समेत कई पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे छात्र एवं छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed