फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   employ came back foot , agreement

बैकफुट पर आया वनकर्मी, हुआ समझौता

Thu, 14 May 2015 11:56 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 14 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी पर वनकर्मी की पिटाई के
विज्ञापन
मामले का पटाक्षेप हो गया है। बैकफुट पर आए वनकर्मी ने केंद्रीय मंत्री से वार्ता के बाद समझौता कर गजरौला थाने पुलिस से कार्रवाई न करने को प्रार्थनापत्र दिया है।
10 मई को गढ़ा रेंज पर तैनात निकासी मुंशी रूपलाल वर्मा ने पूरनपुर से लौट रही केंद्रीय मंत्री पर जंगल में आग लगने का कारण पूछने के दौरान अभद्रता कर पीटने का आरोप लगाया था। इस मामले की तहरीर गजरौला थाने को दी गई थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद वनकर्मी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ ही लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री दरबार में भी गुहार लगाई थी। बुधवार को आईजी सिविल डिफेंस अमिताभ ठाकुर ने भी पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई की बात कही थी। इससे उम्मीद की जा रही थी कि बृहस्पतिवार को कुछ कार्रवाई हो सकती है लेकिन केंद्रीय मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लखनऊ तक पहुंचने वाले वनकर्मी रूपलाल वर्मा बृहस्पतिवार को बैकफुट पर आ गए। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधियों के माध्यम से उन्होंने केंद्रीय मंत्री से वार्ता कर इस मामले में समझौता कर लिया। इसके बाद वह केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधियों के साथ दोपहर बाद गजरौला थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित समझौतानामा दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर गजरौला अशोक बुद्धप्रिय ने बताया कि वनकर्मी रूपलाल ने लिखित समझौता नामा लिखकर दिया है। इस लिए इस कार्रवाई को यहीं समाप्त कर दिया गया है।
समझौता नामा
गजरौला पुलिस को दिए समझौता नामा में रूपलाल ने लिखा है कि 10 मई को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से जंगल में आग लगाए जाने के संबंध में कुछ कहासुनी एवं मनमुटाव हो गया था जिसकी तहरीर में थाने में दी थी। अब उसकी केंद्रीय मंत्री से वार्ता के बाद गलत फहमी और मनमुटाव दूर हो गया है। अब वह अपने शिकायतीपत्र पर कोई कार्रवाई करना अथवा बल देना नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed