फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elephants wreak havoc destroy many huts in Pilibhit

Pilibhit News: शारदा पार हाथियों ने फिर फैलाई दहशत, कई झोपड़ियां तोड़ीं, महिला ने भागकर बचाई जान

Mon, 03 Nov 2025 05:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 05:04 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में शारदा पार इलाके में रविवार रात हाथियों ने फिर उत्पात मचाया। हाथियों का झुंड ढकिया, गुन्हान क्षेत्र पहुंच गया। कई झोड़ियों को तहस-नहस कर दिया। फसलें रौंद डाली। दहशत में ग्रामीणों ने जागकर पूरी रात गुजारी। 

विज्ञापन
Elephants wreak havoc destroy many huts in Pilibhit
हाथियों ने तोड़ी झोपड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत जिले में शारदा नदी के पार नेपाल से आए हाथियों का उत्पात जारी है। शनिवार रात झोपड़ी में सो रहे ग्रामीण को रौंदने की घटना के बाद रविवार रात फिर हाथियों ने ढकिया, गुन्हान क्षेत्र में दस्तक देकर दहशत फैला दी। सात झोपड़ियों को तहस-नहस कर दिया। एक झोपड़ी में सो रही महिला ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों के अनुसार गन्ने और सोयाबीन की फसल को भी हाथियों ने रौंद दिया।

विज्ञापन


माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नदी के पार नेपाली हाथियों की पिछले कुछ दिनों से दहशत है। नेपाल की शुक्लाफांटा सेंचुरी से आने वाले ये हाथी रात को ढकिया ताल्लुके महाराजपुर, गुन्हान और गोरख डिब्बी क्षेत्र की सीमा में पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। शनिवार रात ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में पहुंचे करीब 20 से अधिक हाथियों के झुंड में से एक हाथी ने झोपड़ी में घुसकर वहां सो रहे ग्रामीण पुन्नो को रौंदकर मार दिया था। इसके बाद से क्षेत्र में दहशत थी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने निगरानी शुरू की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: शराबी बेटे की करतूत से मां की मौत, फिर मामा को मार डाला; नशे में हैवान बना सोमपाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर निगरानी के दावों के बीच रविवार रात फिर हाथी शारदा पार रमनगरा नंबर चार, ढकिया और गुन्हान क्षेत्र में पहुंच गए। रमनगरा नंबर चार में झुंड के साथ पहुंचा एक हाथी ग्रामीण सुरेंद्र के झोपड़ीनुमा घर में पहुंच गया। घर में सुरेंद्र की पत्नी भागमनी देवी अकेली सो रही थी। हाथी के चिंघाड़ने की आवाज पर वह जाग गई और जान बचाने को दौड़ लगा दी। शोर शराबा करने पर आसपास के अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए। हाथियों को बमुश्किल खदेड़ा गया।

किसानों की उजाड़ी झोपड़ी, फसलें रौंदी 
ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात हाथियों ने रमनगरा नंबर चार, ढकिया, गुन्हान क्षेत्र में ग्रामीण सुरेंद्र, गुरदास मंडल, निर्मल, किशोरी मंडल, बाबू, रंजीत, बेचू आदि की झोपड़ी तोड़ दी। इसके अलावा छोटे लाल, कृपाल, सुरेंद्र, रविंद्र आदि की गन्ने और सोयाबीन की फसलों को हाथियों ने रौंद दिया। हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत कायम है। उनका कहना है कि हाथियों की सक्रियता को देख ग्रामीण पहले से ही सतर्क थे, नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

एक घंटे दहशत में काटे
ग्रामीण बेचू ने बताया कि रात करीब दो बजे हाथियों का झुंड गांव की ओर आया और कई लोगों की झोपड़ियां तोड़ दी। फसलों को भी रौंद दिया। किसी तरह एकत्र होकर शोर शराबा किया। एक घंटे तक दहशत का माहौल रहा। 

झोपड़ी से बाहर निकलना हो गया था मुश्किल
भागमनी देवी ने बताया कि रात में अचानक हाथी झोपड़ी के पास पहुंचा। आहट मिलते ही वह झोपड़ी के भीतर दुबक गई। बाहर निकलने के लिए करीब 10 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह भागकर जान बचाई। - 

विभाग सतर्क, गंधक पोटाश से हाथियों को खदेड़ने पर जोर
हाथियों की बढ़ती संख्या और सक्रियता को देखते हुए विभाग ने शारदा पार स्टाफ की संख्या बढ़ाई है। क्षेत्रीय इंचार्ज रेंजर मोहम्मद आरिफ के अनुसार हाथियों की संख्या अधिक है। करीब सात वनकर्मियों की टीम निगरानी कर रही है। सक्रियता को देखते हुए गंधक और पोटाश की व्यवस्था की गई है। पटाखे दागने के साथ ही ट्रैक्टरों के शोर से हाथियों को खदेड़ने की योजना पर अमल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed