फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elephants destroy crops in Kalinagar of Pilibhit

नेपाली हाथियों का उत्पात: पीलीभीत के कलीनगर में फसलें कर रहे बर्बाद, किसानों ने अफसरों से लगाई गुहार

Fri, 15 Sep 2023 02:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Sep 2023 02:26 PM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज की सीमा नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी से मिली हुई है। खुली सीमा होने के चलते दशकों से हाथियों का आना जाना भी लगा रहता है। बीते कई दिनों से नेपाल से आए हाथी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन
Elephants destroy crops in Kalinagar of Pilibhit
खेत में खड़े हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में नेपाल की ओर से आने वाले हाथी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शारदा नदी के पार बसी ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव की सीमा में फसलों के नुकसान का सिलसिला कई दिनों से जारी है। रात को लग्गा भग्गा के जंगल से बाहर आकर हाथियों ने फसलों को रौंद दिया। परेशान ग्रामीण फसलों को देख अफसरों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। अबतक 15 एकड़ धान की फसल को हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज की सीमा नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी से मिली हुई है। खुली सीमा होने के चलते अक्सर वन्यजीवों की चहलकदमी बनी रहती है। दशकों से हाथियों का आना जाना भी लगा रहता है। लग्गा भग्गा के जंगल में डेरा जमाकर हाथी वापस लौटते हैं, लेकिन दस दिन पूर्व से करीब सात हाथी लग्गा भग्गा के जंगल में आ गए। रात होते ही जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड पड़ोस के गांव ढकिया ताल्लुके महाराजपुर की सीमा में पहुंचकर धान की फसलों को रौंद रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्यार में मुस्कान ने बदला धर्म: टेंपो चालक प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, बोलीं- तीन तलाक के डर से मिली मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथियों के उत्पात से करीब 15 एकड़ फसल का नुकसान हो चुका है। हाथियों की दस्तक के चलते ग्रामीण रात में पीपे आदि बजाकर बचाव करने में जुटे हैं, लेकिन नुकसान का सिलसिला जारी है। ऐसे में परेशान ग्रामीण अफसरों से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं। ग्राम प्रधान विवेकानंद ने बताया कि हाथी लगातार फसलों को रौंद रहे हैं। ग्रामीणों का काफी नुकसान हो रहा है। हाथियों को खदेड़ने के लिए विभाग को ठोस उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed