{"_id":"69692a3eb44f544ee30afa5a","slug":"elephants-created-havoc-destroyed-huts-demolished-boundary-walls-and-pillars-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-151904-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाथियों का उत्पात, झोंपड़ी तोड़ी, बाउंड्री और पिलर भी गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाथियों का उत्पात, झोंपड़ी तोड़ी, बाउंड्री और पिलर भी गिराए
Thu, 15 Jan 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
माला कॉलोनी में हाथियों ने उजाड़ी झोपड़ी। स्रोत ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। जंगल से बाहर निकल रहे नेपाली हाथी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बुधवार रात हाथियों ने माला कॉलोनी की सीमा में पहुंचकर उत्पात मचाया। झोंपड़ी तोड़ने के अलावा कई ग्रामीणों की बाउंड्री और पिलर भी गिरा दिए। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
थाना गजरौला क्षेत्र अंतर्गत टाइगर रिजर्व की माला कॉलोनी के जंगल से सटे इलाकों में जंगली हाथियों की चहलकदमी से ग्रामीण किसानों में भारी दहशत बनी हुई है। जंगल से निकलकर पहुंचे हाथियों ने खेतों में खड़ी फसलों को रौंद डाला। इस दौरान माला स्टेशन के निकट जंगल से सटे इलाके में रहने वाले जगदीश मिस्त्री की खेत की बाउंड्री व पिलर को नुकसान पहुंचाया, वहीं सनातन मंडल की बाउंड्री व झोंपड़ी भी हाथियों ने तोड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही देर रात वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर रोबिन सिंह ने बताया कि टीमें अलर्ट है। घना कोहरा होने के कारण हाथियों की लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आई थी। फिलहाल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और लगातार निगरानी की जा रही है।