फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elephant charges trumpeting towards DFO's vehicle; chaos ensues.

Pilibhit News: डीएफओ के वाहन के सामने चिंघाड़ते हुए आया हाथी, मची अफरातफरी

Fri, 28 Aug 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Elephant charges trumpeting towards DFO's vehicle; chaos ensues.
तेज फोकस लाइटें डालने पर जंगल की ओर मुड़ा हाथी
विज्ञापन


पीलीभीत। पीटीआर में बुधवार देर रात गश्त के दौरान डीएफओ के वाहन के सामने अचानक हाथी के आ जाने से अफरातफरी मच गई। हाथी चिंघाड़ते हुए वाहन की ओर बढ़ रहा था। टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए तेज फोकस लाइटें जलाईं और वाहन को सावधानी से पीछे किया। रोशनी पड़ते ही हाथी दूसरी दिशा में मुड़कर जंगल में चला गया।

डीएफओ मनीष सिंह बुधवार रात वनकर्मियों की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे। इसी दौरान महोफ के जंगल में टीम को हाथियों के ताजे पगमार्क मिले। ट्रैकिंग करने पर पता चला कि हाथियों का रुख माला नदी की तरफ न होकर मुस्तफाबाद की ओर है।पगमार्कों को ट्रेस करते हुए टीम मलासी वॉच टावर के पास पहुंची, तभी विशालकाय हाथी वाहन के सामने आ गया। उसने टीम को दौड़ा दिया। तेज लाइटें डालने से हाथी ने कुछ देर बाद अपना रुख बदला। इधर, हाथियों ने माला रेंज की जंगल सीमा पर लगी जाल फेंसिंग भी क्षतिग्रस्त कर दी है। अधिकारियों ने रेंजरों को लगातार ट्रैकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि गश्त के दौरान मलासी के पास अचानक वाहन के सामने हाथी आ जाने से स्थिति असहज हो गई थी। तेज लाइट पड़ने पर हाथी दूसरी तरफ चला गया। हाथियों की लोकेशन लगातार ट्रेस करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed