फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity system will improve, relief will be provided by 76 transformers and two new feeders.

Pilibhit News: बिजली व्यवस्था होगी बेहतर, 76 ट्रांसफाॅर्मर और दो नए फीडर से मिलेगी राहत

Sat, 06 Jun 2026 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity system will improve, relief will be provided by 76 transformers and two new feeders.
पूरनपुर। नगर, शेरपुर कलां और पूरनपुर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बेहतर होगी। बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए इन जगहों पर 76 नए ट्रांसफॉर्मर और 150 नए खंभे लगाए जाएगे और पांच किलोमीटर क्षेत्र में केबल डाली जाएगी। इसकी स्वीकृत मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया की तैयारी कर ली गई है। नगर में दो नए फीडरों को शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई। अब विद्युत सुरक्षा निदेशालय से एनओसी मिलने पर दोनों फीडरों को शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा शेरपुर और पूरनपुर देहात के उपकेंद्र क्षेत्र में चार नए फीडर बनाए गए हैं, जिनको भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


उप खंड अधिकारी (विद्युत) मोहित गुप्ता ने बताया कि नगर, शेरपुर और पूरनपुर ग्रामीण उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। इसमें नौ ट्रांसफाॅर्मर नगर में, 38 पूरनपुर ग्रामीण और 29 ट्रांसफाॅर्मर शेरपुर उपकेंद्र क्षेत्र में लगेंगे। इन क्षेत्रों में नए खंभे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर में पांच फीडरों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। दो नए फीडर रामलीला छह और तिरंगा चौराहा सात बनाए गए हैं। विद्युत सुरक्षा निदेशालय से एमओसी मिलते ही दोनों फीडरों को शुरू करा दिया जाएगा। पूरनपुर देहात उपकेंद्र से चार फीडर मुजफ्फरनगर, गोपालपुर, सबलपुर, पिपरिया दुलई फीडर से बिजली आपूर्ति कराई जा रही है। मुजफ्फरनगर और सबलपुर फीडर से लोड कम करके दो नए फीडर मुजफ्फरनगर एग्रीकल्चर और सबलपुर एग्रीकल्चर नाम से बनाए गए हैं। शेरपुर कलां उपकेंद्र में भी चार फीडरों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। अब बंजरिया एग्रीकल्चर और इंदिरानगर नाम से दो नए फीडर बनाए गए हैं। नए फीडरों को शीघ्र शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed