{"_id":"67895fc1839dbd0c4709fa87","slug":"electricity-supply-remained-disrupted-in-many-localities-of-the-city-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-129110-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर के कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर के कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति रही बाधित
Fri, 17 Jan 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत शहर में बिजली सही करते कर्मी ।स्रोत:ऊर्जा निगम
पीलीभीत। शहर में बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर पहुंची टीम ने मरम्मत कार्य करने के बाद कई मोहल्लों में आपूर्ति सुचारु कराई।
बृहस्पतिवार को शहर में बारिश होने के कारण कुछ मोहल्लों में इंसुलेटर, जंफर, तार आदि टूट जाने से बिजली गुल हो गई। बारिश रुकने के बाद सूचना पर पहुंची टीम ने मोहल्लों में जाकर आपूर्ति को सही किया, लेकिन इसके बाद भी मोहल्लों में बिजली फाॅल्ट होते रहे।
इससे शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, बाजार गेट, अग्रवाल सभा के आसपास, बेनहर फीडर, निरंजनकुंज फीडर, गौड़ी वाली गली, खुदागंज आदि मोहल्लों में हुए फाॅल्ट से उपभोक्ताओं को समस्याओं को सामना करना पड़ा। दिनभर लोगों को बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ी। वहीं कई मोहल्लों में फेस न आने से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा दिक्कत निजी कार्यालय व कामकाजी दुकानों पर हुई। बिजली न मिलने से लोगों के इन्वर्टर डाउन हो गए। इससे उनका कामकाज भी नहीं हो सका।
जेई जहांगीर आलम ने बताया कि बारिश के चलते कुछ जगहों पर दिक्कत आई थी। सूचना पर कर्मचारी को भेजकर उन्हें सही करा दिया गया। संवाद