फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply of 77 villages remained stalled for 14 hours in Barkheda area

Pilibhit News: बरखेड़ा क्षेत्र में 14 घंटे ठप रही 77 गांवों की विद्युत आपूर्ति

Wed, 03 Jul 2024 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of 77 villages remained stalled for 14 hours in Barkheda area
बरखेड़ा। बारिश शुरू होते ही शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में घंटों आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। बरखेड़ा में 77 गांवों की बिजली आधी रात से गुल हुई, जो बुधवार दोपहर दो बजे बहाल हो सकी। अमरिया के भी 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

बरखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से करीब 77 गांवों में आपूर्ति की जाती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बुधवार रात 12 बजे आपूर्ति अचानक गुल हो गई। इसके बाद सुबह तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इससे बरखेड़ा के अलावा भोपतपुर, दौलतपुर, पिपरिया मंडन, पिपरा खास, आमडार समेत 77 गांवों की आपूर्ति ठप रही। बुधवार दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर खराब, 24 घंटे ठप रही काशीनाथ विहार की आपूर्ति
बीसलपुर। मोहल्ला काशीनाथ विहार का ट्रांसफार्मर सोमवार देररात खराब हो गया था। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने पहले तो खराब ट्रांसफार्मर को सही करने का प्रयास किया, लेकिन सही न होने पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके चलते करीब 24 घंटे मोहल्ले की आपूर्ति ठप रही। दूसरा ट्रांसफार्मर लगने के बाद मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई। अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत व्यवस्था सुचारू करने में कोई अनावश्यक विलंब नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



तार टूटने से 12 घंटे ठप रही आपूर्ति
बिलसंडा। बिलसंडा क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के निकट मंगलवार रात तार टूटने से करीब 12 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। कर्मचारियों द्वारा मरम्मत कार्य करने के बाद बुधवार दोपहर बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। संवाद


शहर के कई इलाकों में फॉल्ट से प्रभावित हुई आपूर्ति
पीलीभीत। शहर में फॉल्ट की समस्या से अघोषित बिजली कटौती जारी है। नई बस्ती क्षेत्र में रात 12 बजे से गुल हुई आपूर्ति बुधवार सुबह आठ बजे तक प्रभावित रही। रामविहार कॉलोनी समेत अन्य इलाकों की घंटों आपूर्ति गुल रही। स्टेशन रोड पर फाल्ट की समस्या से लोग परेशान रहे। खकरा फीडर से जुड़े मोहल्लों में भी करीब एक घंटा आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा सुर्भी कॉलोनी, आर्य समाज समेत क्षेत्रों में भी फॉल्ट के चलते कई घंटे आपूर्ति ठप रही। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि फॉल्ट की समस्या के चलते कुछ जगहों पर आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। संवाद




फॉल्ट के चलते पूरा दिन गुल रही बिजली

गजरौला। क्षेत्र में बिजली उप केंद्र नचनीघाट से संबंधित दर्जनों गांव की बिजली सुबह पांच बजे से गुल है। बताया जा रहा है कि बड़ी लाइन में फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित है। जेई गौरव सागर ने बताया कि बारिश के चलते बड़ी लाइन में फॉल्ट आ गया था। लाइन को ठीक कर दिया गया है। विद्युत उपकेंद्र में आपूर्ति मशीन को हीट किया जा रहा है। बुधवार रात तक आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed