फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity remained suspended for hours in CHC, patients and staff troubled

Pilibhit News: सीएचसी में घंटों ठप रही बिजली, मरीज और स्टाफ परेशान

Tue, 26 Aug 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained suspended for hours in CHC, patients and staff troubled
फोटो:
विज्ञापन


पूरनपुर। सीएचसी में चिकित्सकों के कक्ष, दवा वितरण, पर्चा काउंटर पर घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। गर्मी में मरीज, तीमारदार, चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ परेशान रहा। परिसर में अंधेरा छाया रहा। नगर के उपभोक्ता भी कटौती से परेशान रहे।


सोमवार को नगर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई रही। दिन में 11:30 बजे फीडर एक और दो की बिजली आपूर्ति पौन घंटे और शाम को चार बजे आधा घंटे ठप रही। फीडर एक में सिरसा चौराहा के समीप 11 हजार केवीए लाइन का तार टूटने पर बिजली आपूर्ति एक घंटा और चार बजे आधा घंटा ठप रही। इसके अलावा नगर में पूरे दिन बिजली के आने-जाने के क्रम को लेकर उपभोक्ता परेशान हुए। सीएचसी में जनरेटर से इमरजेंसी कक्ष में बिजली आपूर्ति की गई। मगर चिकित्सकों के कक्षोंं, दवा वितरण काउंटर, पर्चा बनने के काउंटर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति ठप रही। सीएचसी में रविवार अवकाश के बाद सोमवार को 1150 मरीज पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि बड़ा जनरेटर खराब है। जिसे ठीक कराने को भेजा गया है। शाम तक जनरेटर ठीक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed