{"_id":"638b9e8d97b3ce1a8d556861","slug":"electricity-pilibhit-news-bly5058156135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फॉल्ट ने बढ़ाई दिक्कत, कलीनगर से बॉर्डर के गांवों तक अंधेरा छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फॉल्ट ने बढ़ाई दिक्कत, कलीनगर से बॉर्डर के गांवों तक अंधेरा छाया
विज्ञापन
पीलीभीत। जर्जर विद्युत संसाधनों के चलते फॉल्ट की समस्या दूर नहीं हो सकी है। सकरिया क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने से शुक्रवार को ठप हुई माधोटांडा, कलीनगर विद्युत उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई शनिवार दोपहर 28 घंटे बाद सुचारू हो सकी। फॉल्ट होने से कलीनगर, माधोटांडा के अलावा इंडो नेपाल बॉर्डर तक सौ से अधिक गांवों की सप्लाई ठप रही। सारी रात इन गांवों में अंधेरा छाया रहा।
माधोटांडा, कलीनगर उपकेंद्र पर फॉल्ट की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जर्जर विद्युत लाइनों के चलते आए दिन फॉल्ट हो जाते हैं। शुक्रवार दिन में करीब 11 बजे अचानक असम हाईवे पर सकरिया के निकट हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हो गया। सप्लाई टूटने से माधोटांडा, कलीनगर और रमनगरा उपकेंद्र ठप हो गए। करीब सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। जानकारी होने के बाद कर्मचारियों ने फॉल्ट को तलाश किया। कार्य बहिष्कार होने के चलते अफसरों को काफी परेशानी हुई। शुक्रवार रात तक फॉल्ट दुरुस्त न होने से इन गांवों में अंधेरा छाया रहा। पेयजल से लेकर प्रकाश की व्यवस्था के लिए भी लोग परेशान दिखे। शनिवार को प्रयास करने के बाद दोपहर बाद तक फॉल्ट को दुरुस्त करने के बाद सप्लाई को शुरू किया जा सका। इसके बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन फॉल्ट की समस्या बनी हुई है। अधिकारी और कर्मचारी बात करने तक को राजी नहीं होते। इसको लेकर विधायक से शिकायत करने की बात कही गई है।
----
यहां छाया रहा अंधेरा
माधोटांडा, कलीनगर, चांदूपुर, हरीपुर, डगा, पिपरिया संतोष, जमुनिया, मल्लपुर, रमनगरा, पुरैना, गभिया सहराई समेत सौ से अधिक गांव।
0000
0000
फोटो 12
विद्युत कर्मचारियों ने चौथे दिन भी दिया धरना
पीलीभीत। विद्युत कर्मचारियों का धरना चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। देर शाम प्रांतीय निर्देश के बाद धरना समाप्त हो गया।
शहर के रोडवेज बस अड्डे के निकट स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में कर्मचारी चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे। संगठन के जिलाध्यक्ष नारायण लाल कश्यप के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हुंकार भरी। कर्मचारियों ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से लखनऊ में लगातार ऊर्जा प्रबंधन से वार्ता कर समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर महेश राठौर, नितिन कुमार, धीरज, जहांगीर आलम, हर्षित, देवगन, आशोक यादव आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।