फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   electrcity problem

घंटों बिजली गुल, पानी को भी तरस गए लोग

Mon, 12 Oct 2020 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
electrcity problem
पीलीभीत। एक बार फिर फाल्ट होने के बाद कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता बिना बिजली परेशान रहे। बिजली गुल होने से पानी सप्लाई भी रुक गए। पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने मरम्मत के बाद बिजली सप्लाई सुचारु की तब जाकर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

सरकार ने भले जनपद मुख्यालय को 24 घंटे बिजली देने का दावा किया हो रोज-रोज होने वाले फॉल्ट के चलते बिजली आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। दिन हो या रात.. तार और ट्रांसफॉर्मर की खराबी के नाम पर बिजली गुल हो जाती है। सोमवार को रामलीला सब स्टेशन में 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से तड़के बिजली गुल हो गयी। शहर की बल्लभनगर कॉलोनी, नई बस्ती, उपाधि कॉलेज मार्ग, आसफजान समेत कई इलाकों में बिजली नही आई। रविवार रात रात में भी दो घंटे और दिन में चार घंटे बिजली नदारद होने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में पसीना बहाना पड़ा। बिजली न होने से घरेलू कामकाज में पानी की दिक्कत भी आई। जब शिकायत पावर कॉर्पोरेशन के अफसर कर्मचारियों से की गई तो फिर टीम लगाकर सुधार कराया गया मगर उसमें काफी समय लग गया। सोमवार पूर्वाह्न 10 बजे के बाद मरम्मत कर सप्लाई सुचारु हो पाई। इसके बाद भी शाम तक कई बार होने वाली ट्रिपिंग ने भी उपभोक्ताओं को खूब रुलाया। पावर कॉरपोरेशन एसडीएओ अतुल कुमार का कहना है कि फाल्ट होने से कुछ देर सप्लाई बाधित रही थी। मरम्मत कर बिजली सप्लाई सही कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed