फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   electrcity problem

फाल्ट के बाद टूटा तार, कई इलाकों की बिजली गुल

Tue, 29 Sep 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
electrcity problem
पीलीभीत। एक बार फिर फाल्ट के बाद आई खराबी के चलते शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। खकरा पुलिस चौकी के पास मरम्मत कार्य चला। तीन घंटे तक शहरवासी बिना बिजली के रहे।
विज्ञापन

गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती न रुकने से शहरवासी परेशान हैं। जर्जर तारों से बिजली कटौती की पुरानी समस्या का समाधान करने के तमाम दावे अब तक खोखले साबित हुए हैं। इस बार भी भीषण गर्मी के साथ लोड बढ़ा तो दिक्कत शुरू हो गई। कई दिनों से बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। रविवार को दिन भर बिजली की आंखमिचौली हुई। फिर रात नौ बजे के बाद खकरा पुलिस चौकी के पास 11 हजार केवी लाइन का तार टूट गया। एकता नगर, अशोक कॉलोनी, खकरा, आसफजान, साहूकारा, डोरीलाल, नई बस्ती, निरंजनकुंज, मुख्य बाजार, गैस चौराहा समेत कई इलाकों में बिजली चली गई। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने मरम्मत के बाद बिजली सप्लाई शुरू की तब तक रात के 12 बज गए। सोमवार को भी दिन में बिजली आती-जाती रही। मोहल्ला नखासा के आसपास के इलाकों में ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज ने उपभोक्ताओं की मुश्किल बढ़ाई। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि खकरा पुलिस चौकी के पास तार टूटने से सप्लाई कुछ देर के लिए बाधित हुई थी। टीम भेजकर मरम्मत कराई गई। उसके बाद सप्लाई शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed