फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   elecrricity

रात भर सौ से अधिक घरों की बिजली गुल रही

Fri, 09 Jul 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
elecrricity
पीलीभीत। भीषण गर्मी में बिजली गायब रहने से लोग बेहद परेशान हैं। बुधवार रात फाल्ट होने नी एक फेस बंद होने से साहूकारा और जय टॉकीज के आसपास 100 से अधिक घरों की बिजली रातभर गुल रही। बृहस्पतिवार रात 11 बजे गई बिजली दूसरे दिन बृहस्पतिवार को चालू हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में कई बार बिजली आती-जाती रही थी। रात करीब 11 बजे शहर के मोहल्ला साहूकारा और जय टॉकीज के पास की बिजली गुल हो गई। इससे सौ से अधिक घरों में अंधेरा छाया रहा। रात भर लोग गर्मी में परेशान रहे। दिन में हुई कटौती के चलते इनवर्टर चार्ज नहीं हो सके थे, जिससे कुछ घंटे चलने के बाद डाउन हो गए।
विज्ञापन

दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह सात बजे फेस चालू होने पर मोहल्ला साहूकारा की बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। उधर, जय टॉकीज के पास की सप्लाई 12 बजे के बाद चालू हो सकी। शहर के अधिकांश घरों में विद्युत संचालित पानी की मोटरें हैं। ऐसे में लोगों को पानी की दिक्कत बनी रही। इसके अलावा मोहल्ला नई बस्ती, निरंजनकुंज कॉलोनी, आसफजान, अशोक कॉलोनी में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की दिक्कत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ टाउन अतुल कुमार का कहना था कि 132 केवीए से सिर्फ एक घंटे सप्लाई बाधित रही थी। फालट के चलते फेस बंद होने से साहूकारा व जय टॉकीज इलाके की सप्लाई बाधित रही थी। बाद में उसे सुचारु करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed