{"_id":"600db3858ebc3ef91915f662","slug":"elecrricity-pilibhit-news-bly4349557109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने पर गुल रही कई इलाकों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने पर गुल रही कई इलाकों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ट्रांसफॉर्मर में आई खराबी के बाद कई इलाकों की घंटों बिजली गुल रही। इसकी सूचना मिलने पर पावर कॉरपोरेशन की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कर सप्लाई सुचारु की। हालांकि इसके बाद भी बिजली आती-जाती रही।
टनकपुर हाईवे पर पशु अस्पताल के पास लगा ट्रांसफॉर्मर रविवार सुबह खराब हो गया। इससे निरंजनकुंज कॉलोनी, एकता नगर, अशोक कॉलोनी, गांधी स्टेडियम रोड, अवध नगर कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली चली गई। इसकी सूचना पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में टीम मौके पर पहुंची। मरम्मत कार्य के चलते सप्लाई बंद करा दी गई। करीब दो घंटे तक काम चला और संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। सुबह 10 बजे सप्लाई सुचारु होने के बाद भी दिन में कई बार बिजली आती-जाती रही। मोहल्ला नई बस्ती, आसफजान, काला मंदिर आदि में ट्रिपिंग की दिक्कत रही। एक्सईएन असीम कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने पर कुछ देर के लिए सप्लाई बाधित रही थी।
पूरनपुर में भी कई इलाकों में गुल रही बिजली
पूरनपुर। असम हाईवे पर गांव चांट फिरोजपुर के पास 132 केवीए सब स्टेशन में तारों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत के लिए रविवार सुबह 11 बजे से दो बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी गई थी। निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बंद तो कर दी गई। मगर सप्लाई दोपहर दो बजे तक सुचारुनहीं हुई। काम पूरा होने के बाद शाम चार बजे सप्लाई सुचारु हो सकी । इस दौरान पूरनपुर देहात, शेरपुरकलां, शाहगढ़, कलीनगर, घुंघचाई, औद्यौगिक विद्युत सब स्टेशन के तीनों फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रही। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार को भी सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। संवाद