फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   elderly woman and youth died in road accident in jehanabad pilibhit

UP News: बुजुर्ग महिला और युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 27 Jul 2022 10:35 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जहानाबाद/पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, जहानाबाद/पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Jul 2022 10:35 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला की कार से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। पति और पोता घायल हो गए। कार चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन
elderly woman and youth died in road accident in jehanabad pilibhit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला और जहानाबाद क्षेत्र में युवक की मौत हो गई। हादसों में घायल हुए दो लोगों का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सिरसा सरदाह निवासी सोनी देवी (60) अपने पति बाबूराम की दवा लेने पोते के साथ बाइक से शहर आई थी। शाम करीब साढ़े तीन बजे दवा लेकर लौटते समय सदर कोतवाली क्षेत्र में माधोटांडा रोड पर अवध नगर कॉलोनी के मोड़ पर पीछे कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बुजुर्ग महिला की कार से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। पति और पोता घायल हो गए। कार चालक मौके से भाग गया। घायलों का एक जिनी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया पुल निवासी नवी अहमद (24) पुत्र मुख्तियार अहमद बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक से किसी काम से गांव ऐमी जा रहा था। डंडिया गांव के पास पीछे से सीमेंट लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए नबाबगंज के एक निजी अस्पताल लेकर ले जा रहे थे। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। दो साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है। पति की मौत से पत्नी बदहवास है। दुर्घटना के बाद चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed