{"_id":"66341aadd525352b32018d94","slug":"eight-including-woman-injured-in-three-accidents-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115659-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन हादसों में महिला समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन हादसों में महिला समेत आठ घायल
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के तीन स्थानों पर बीते 24 घंटों में हुए हादसों में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भदारा निवासी शिशुपाल बुधवार रात करीब 11 बजे बाइक से बिलसंंडा से बीसलपुर लौट रहे थे। उनकी बाइक पर गांव के ही हरिपाल और राजेश्वरी देवी भी थे। बराबर में उन्हीं के गांव का कमल बाइक चला रहा था। कमल की बाइक पर गांव के ही अनूप और पिंकू सिंह थे।
रास्ते में मानपुर चौराहे के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। बाइकों के टकराने से सभी लोग घायल हो गए। इधर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात करीब 12 बजे ईदगाह चौराहे पर एक बेहोशी की हालत में पड़े युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।
अनुमान है कि वह किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हुआ है। नगर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी दुष्यंत कुमार बृहस्पतिवार को सुबह बाइक से चीनी मिल की ओर जा रहे थे। रास्ते में बस स्टैंड चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
--
हादसे में घायल युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज
बिलसंडा। शादी समारोह से लौटते समय हुए हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव गांगेपुरा निवासी मीरा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके पति जितेंद्र कुमार अपने साथी उसी थाना क्षेत्र के गांव हमजापुर पिपरिया निवासी सुरेश कुमार के साथ माधवपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह संपन्न होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिलसंडा के गांव केंचुआ स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पति जितेंद्र कुमार की 28 अप्रैल को मौत हो गई। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद