फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eight houses burnt to ashes by the fire of four animal alive

आग से आठ घर राख चार पशु जिंदा जले

Thu, 28 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो  पीलीभीत।
ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Thu, 28 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Eight houses burnt to ashes by the fire of four animal alive
आग - फोटो : अमर उजाला
दो पशु झुलसे, लाखों रुपये की हुई क्षति 
विज्ञापन

 पूरनपुर के गांव जटपुरा और वीरखेड़ा, बिलसंडा के गांव जमुनिया ताल्लुक ईंटगांव में हुए हादसे

गांव रपुंरा मिश्र में एक किसान की पशुशाला में अचानक आग लग गई, जिससे उसमें बंधी चार भैंस जिंदा जलकर मर गईं, जबकि दो भैंस झुलस गईं। पूरनपुर के गांव जटपुरा और वीरखेड़ा और बिलसंडा के गांव जमुनिया ताल्लुक ईंटगांव में लगी आग से आठ घर राख हो गए। जिससे घरों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। 
जहानाबाद। रंपुरा मिश्र निवासी बलविंदर सिंह का गांव के बाहर झाला है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह घर पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टीवी देख रहे थे। अचानक दोपहर करीब डेढ़ बजे पशुशाला में आग लग गई। आग लगने की जानकारी पशुओं के चिल्लाने पर हुई। वह लोग जब घर के बाहर निकले तो पशुशाला में लगी आग देखकर उनके होश उड़ गए। परिवार के लोग शोरशराबा करते हुए किसी तरह दो भैंसों को बाहर निकाल सके। इसी बीच तेज हवाओं के चलते आग विकराल हो गई। शोरशराबा होने पर आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में पशुशाला में बंधी चार भैंसें जिंदा जल गईं और भूसा समेत रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया। 
विज्ञापन

पूरनपुर। गांव जटपुरा निवासी संजय के घर अचानक लगी आग से दो छप्पर, कपड़े आदि घरेलू सामान सहित हजारों रुपये की संपत्ति जल गई। गांव वीरखेड़ा ता. महाराजपुर निवासी राधेश्याम के घर अचानक आग से छप्पर, गेहूं, अन्य सामान सहित हजारों की, गांव निवासी रामनाथ के घर आग से पांच हजार रुपये, गेहूं, कपड़े, बिस्तर आदि सहित करीब 37 हजार रुपये का सामान जल गया। आग की चपेट में आकर गांव के ही श्रीकृष्ण के घर में रखे कपड़े, बिस्तर, अनाज आदि सहित करीब 28 हजार रुपये का सामन नष्ट हो गया। आग से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। तमाम लोग आग बुझाने को जुटे, लेकिन इससे पहले ही सब कुछ जलकर राख हो गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। क्षेत्र में आग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को गांव जमुनिया जमुनिया ताल्लुक ईंटगांव निवासी राम भरोसे के घर में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। शोरशराबा होने पर पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते। इससे पहले बेकाबू हुई आग ने पड़ोस के रामवीर, मंगली प्रसाद और दामोदर के घर को अपने आगोश में ले लिया। इस अग्निकांड में चारों घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed