फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eid celebrate traditional way, do not open kurbani

परंपरागत तरीके से मनाएं ईद, खुले में न करें कुरबानी

Sun, 20 Aug 2017 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Sun, 20 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
Eid celebrate traditional way, do not open kurbani
meeting - फोटो : amar ujala
पीस कमेटी बैठक आयोजित कर पुलिस ने मांगा जनसहयोग 
विज्ञापन

त्योहारों को मिल जुलकर भाईचारे के साथ मनाने की अपील  
रविवार को कई थानों में पहुंचे अफसर, सौंपी जिम्मेदारी

ईद, गणेश चौथ आदि कई त्योहारों के नजदीक आते ही पुलिस महकमा संजीदा हो गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता से सहयोग की अपील की गई। साथ ही संभ्रात नागरिकों को जिम्मेदारी सौंपकर खुराफातियों की सूचना पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को देने को कहा है। रविवार को कई थानों में पीस कमेटी बैठक का आयोजन कर अफसरों न जनसहयोग मांगा।  
गजरौला। थाने पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने संभ्रात लोगों से बातचीत कर पर्व को परंपरागत तरीके से मनाने को कहा। किसी तरह की नई परंपरा न डालने की अपील करते हुए सुरक्षा बंदोबस्त पर चर्चा की। पूर्व में हुए विवादों की जानकारी जुटाई गई। इस मौके पर एसएचओ नरेंद्र यादव, एसआई सुरेंद्र पाल, लक्ष्मी नरायन गुप्ता, रामऔतार वर्मा, चतुर बिहारी, सुनील, अजय, अवरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

न्यूरिया। सीओ सदर योगेंद्र कुमार ने पीस कमेटी बैठक के दौरान लोगों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई माहौल खराब करता है, तो इसकी सूचना तत्काल अफसरों तक पहुंचाए। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि खुले में कुरबानी न दे, ताकि कोई विवाद की स्थिति बनें। इसके अलावा गोवंशीय पशुओं की कुरबानी न दें। हंसी-खुशी भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाएं। इस मौके पर एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल, चेयरमैन हिलाल अहमद, पूर्व चेयरमैन अब्दुल कय्यूम, आतिब मुख्तार, राकेश गुप्ता, हरीश गुप्ता, हरद्वारी लाल, रहीसुद्दीन, जलील अहमद, मुन्ने खां आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

माधोटांडा। एसएचओ इंद्र सिंह ने रविवार को पीस कमेटी बैठक के दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से बातचीत की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कुरबानी न करने के निर्देश दिए गए। उनको इसको लेकर जिम्मेदारी दी गई। स्पष्ट कहा कि अगर कोई नियमों से हटकर कुरबानी करता मिला तो कार्रवाई तय है। इस मौके पर सुनील कटियार, खलीक खां, रामकुमार, शेर मोहम्मद, रामऔतार हिटलर, हसमत उल्ला खां, पवन जायसवाल, मलकीत सिंह आदि मौजूद रहे।

मिल-जुलकर मनाएं त्योहार : सीओ 
बीसलपुर। सीओ प्रवीन मलिक ने कहा कि गणेश चतुर्थी और ईद-उल-अजहा पर्व को मिल जुलकर शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की है। कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी बैठक के दौरान उन्होंने लोगों को परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने को कहा। कोतवाल मनोज त्यागी ने कहा कि दोनों पर्वों पर सभी स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज एके पांडेय, एसआई उदयवीर सिंह, सफाई निरीक्षक उमेश आनंद, छेदालाल, नूर अहमद अंसारी, सत्यप्रकाश, कारी मुश्ताक, हाजी अब्दुल खालिक, शमशाद खां, शोएब, फईम नूरी, मौलाना खुर्शीद, लखनलाल मिश्रा, सूर्यप्रकाश मिश्रा, धाराजीत गुप्ता, परमानंद गुप्ता, मुकेश कुमार, नवल किशोर और दिलीप दुबे समेत कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे। 


पूरनपुर में भी आयोजित हुई पीस कमेटी बैठक
पूरनपुर। सीओ अनुराग दर्शन की अध्यक्षता में कोतवाली में गणेश चतुर्थी और बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें सीओ ने कहा कि नई परंपरा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहार मिल-जुलकर मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वाले की सूचना पुलिस प्रशासन को दें। इस मौके पर इंस्पेक्टर जयवीर सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष महेश मिश्रा, पूर्व नगराध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, प्रणय बाजपेई, तौफीक अहमद कादरी, हाजी लाडले, जैगम खां, संजय खान, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, आचार्य धर्मप्रकाश बौद्ध, हाजी रियाजतनूर खां मझले आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed